फुरसतगंज स्थित एफडीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान
फुरसतगंज। एफडीडीआई परिसर शुक्रवार रात रंग, रोशनी और रचनात्मकता से जगमगा उठा। फैशन ग्रैंडयोर-26 में वर्ष 2022 बैच के फैशन डिजाइन विद्यार्थियों ने अपने तैयार किए गए आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया। रैंप पर उतरे करीब 80 गारमेंट कलेक्शन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
मंच संचालन, मॉडलिंग, मेकअप और कोरियोग्राफी तक की पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने खुद संभाली। आत्मविश्वास से भरे छात्र-छात्राओं ने पेशेवर अंदाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आधुनिक फैशन के साथ पारंपरिक कला की झलक भी परिधानों में दिखाई दी। फैशन शो देखने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ रायबरेली और अमेठी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एसपी सरवणन टी ने विद्यार्थियों को टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुणाल को बेस्ट ईको इनोवेशन, सुभाषिनी को बेस्ट एक्सीलेंस इन हेरिटेज, जूली गौतम को बेस्ट हिस्टोरिक एक्सीलेंस और प्रीति को बेस्ट सस्टेनेबिलिटी अवार्ड दिया गया।