फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा जिला सचिव व वीडीओ के बीच विवाद

Sat, 08 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विकास खंड गौरीगंज की ग्राम पंचायत पंडरी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के आवंटन को लेकर विवाद सामने आया है। सपा जिला सचिव डॉ. सीपी यादव और वीडीओ संदीप कुमार गुप्ता ने एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



डॉ. सीपी यादव का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत पंडरी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के आवंटन में अनियमितता की शिकायत की थी। अधिकारियों की जांच में मामला सही पाए जाने की रिपोर्ट लगाए जाने के बाद वह बृहस्पतिवार को विकास खंड कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगने पर वीडीओ ने अभद्रता की। उन्होंने एसपी और सीडीओ को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


वहीं, वीडीओ संदीप कुमार गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को डॉ. यादव ने कार्यालय पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। उन्होंने बीडीओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ऐश्वर्य यादव ने बताया कि वीडीओ की शिकायत मिली है, जिसे जांच के लिए सीओ को भेजते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि सपा जिला सचिव की शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें