फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मरीज को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन, हाथापाई

Tue, 10 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में रविवार रात मरीज को मृत घोषित करने के बाद साथ आए परिजन भड़क गए। परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी हाथापाई की। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में रविवार रात एक बुजुर्ग को बीमार अवस्था में लेकर परिजन पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर विवेक चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार व वार्ड बॉय रामजी ने उपचार करना शुरू किया। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश काम नहीं आई और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर की ओर से बुजुर्ग को मृत घोषित करते ही परिजन भड़क गए। उनमें से एक युवक ज्यादा बवाल करते हुए स्वाथ्यकर्मी पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। बचाव में आए डॉक्टर से भी भिड़ गया।
शोर सुनकर सुरक्षा में तैनात सिपाही रघुलाल पहुंचे तो उनसे भी वह भिड़ गया। अस्पताल में युवक की दबंगई से अफरातफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची परिजन मृतक का शव लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों संग की गई मारपीट की पूरी घटना इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में डाॅ. विवेक चौधरी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान करते हुए गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें