फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लिए चलाई गईं दो अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
अमेठी : स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर लिए गए मेगा ब्लॉक के चलते दूसरे दिन भी स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लखनऊ के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर अमेठी-गौरीगंज के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से 5 मार्च तक मेगा ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। इसके चलते रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेगा ब्लॉक के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र से ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। ऐेसे में इन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दूसरे महानगरों को जाने के लिए पहले से आरक्षण कराए कई यात्रियों को टिकट निरस्त कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि दो दिनों में कितने टिकट कैंसिल हुए इसकी जानकारी देने में रेल कर्मियों ने असमर्थता जताई। अमेठी से सुलतानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी आदि स्टेशनों पर जाने के लिए यात्रियों को मजबूरन रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरे दिन स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से लखनऊ के लिए दो अतिरिक्त बसेें चलाई गईं।
बस स्टेशन इंचार्ज डीके तिवारी और संचालक जीएन द्विवेदी ने बताया कि सुलतानपुर और लखनऊ से ट्रेन पकड़ने वाले लोग बृहस्पतिवार को ज्यादा आए। कहा कि जिन स्थानों के लिए सवारियां अधिक संख्या में आएंगी वहां के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें