फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 641 स्कूलों में नहीं हुए दहाई में नामांकन

Sun, 16 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने के लिए संचालित स्कूल चलो अभियान जिले में फ्लाप साबित हो रहा है। वेतन रोकने समेत अन्य कार्रवाई करने के बावजूद जिले में 641 स्कूलों में कक्षा-एक में दहाई में भी प्रवेश अब तक नहीं हुआ है। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में करीब 20 हजार बच्चों का कम प्रवेश हुआ है। एक अप्रैल को मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाने के बाद जगदीशपुर के प्राथमिक स्कूल सिधियावां से जिले में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्कूलों की ओर से रैली निकाल अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। गुरूजी घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को प्रवेश दिलाने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके जिले में इस वर्ष गत वर्ष के नामांकन आंकड़ों तक बेसिक शिक्षा विभाग नहीं पहुंच पाया। आलम यह है कि लगातार समीक्षा के बाद वेतन रोकने समेत अन्य कार्रवाई भी की गई लेकिन 641 परिषदीय स्कूल ऐसे है जहां कक्षा एक में बच्चों का प्रवेश 10 की संख्या को नहीं भी छू पाया।
विज्ञापन

अभियान एक ओर फ्लाप हो रहा, दूसरी ओर जिम्मेदार इसके लिए शिक्षकों की लापरवाही मान रहे है। प्रेरणा पोर्टल पर समीक्षा के बाद 10 से कम नामांकन करने वाले 641 परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में कम से कम पांच नए बच्चों का प्रवेश पर उनकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। नामांकन नहीं होने पर संपूर्ण स्टाफ का वेतन बाधित कर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
नियमित जारी रहेगा अभियान
जन प्रतिनिधियों से भी अभियान को सफल बनाते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने में सहयोग की अपील की जा रही है। विभाग की कोशिश है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के साथ अन्य किसी भी कारण से बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं हों। संजय तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें