फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटकता मिला

Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के पांडेयपुर गांव ससुराल आए युवक का शव रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के कस्थुनी गांव निवासी जवाहर अग्रहरि (30) दो दिन पहले शुक्रवार को अपनी ससुराल गौरीगंज थानाक्षेत्र के पांडेयपुर मजरे सराय भागमानी आया था। जवाहर के आने के बाद उसके ससुरालीजन दिल्ली चले गए। घर की रखवाली जवाहर कर रहा था। दोपहर में अचानक वह घर की दुकान से गायब मिला। लोग घर के हाते में गए तो परिसर में एक गाय मृत दिखी, वहां पर फंदे से लटका जवाहर को देख लोगों ने चीख-पुकार मचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
फंदे से जवाहर को उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मुसाफिरखाना से मृतक के परिवार से लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इनसेट
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व पत्नी का हो गया था निधन
मृतक जवाहर की पत्नी की मौत दस वर्ष पूर्व हो गई थी। मृतक के एक बेटी आकांक्षा (12) व पुत्र अंशू (10) का है। दोनों बच्चे ससुराल में अपनी नानी के साथ रहते थे। दोनों बच्चे भी नानी कलावती के साथ दिल्ली गए थे। सूचना के बाद दिल्ली से ससुराली जन निकल पड़े तो पैतृक गांव कस्तूनी से परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद परिवारी जनों का रो-रोकर बुराहाल है।

लापता विवाहिता का शव नदी में उतराता मिला
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज के सैठा गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक की पत्नी रूबी बानो (28) शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकली थी। घर नहीं लौटी तो परिवारी जनों ने खोजबीन शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चल सका।
शनिवार की शाम कोमवाली क्षेत्र के गुडूर गांव स्थित मालती नदी में महिला का शव नदी में देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया। पति मोहम्मद इश्तियाक द्वारा शव की शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के एक सात वर्ष की पुत्री व पांच वर्ष का पुत्र है। परिवारी जनों का हाल बेहाल है।

दोनों घटनाओं में अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






अखंडदेव मिश्र प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें