फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुएं में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 11 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के भवनशाहपुर गांव की रहने वाली राजदेई (66) की शुक्रवार को कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




राजदेई के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि मां शुक्रवार को घर के पास टहल रही थीं, तभी अचानक पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गईं। पास में मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सूचना दी। अरुण उस समय एक निजी स्कूल में बस चालक के रूप में ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मां को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलने पर गौरीगंज थाने के इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह एक आकस्मिक हादसा है और परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया और रिपोर्ट तलब की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



राजदेई की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बेटी शांति देवी, बेटे अरुण और विजय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजदेई मिलनसार और धार्मिक स्वभाव की महिला थीं। पूरे गांव ने इस हादसे पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें