फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती में नहाते समय डूबा किशोर, तलाश जारी

Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजार शुकुल के शेखपुर गांव में रोते बिलखते  परिजन।-स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के शेखपुर भड़रा गांव निवासी कयूम का पुत्र मुस्तफा (17) शनिवार को गोमती नदी के कल्याणपुर घाट पर नहाते समय डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



कयूम के मुताबिक उनका बेटा मुस्तफा दोपहर करीब 11:30 बजे गांव के ही दोस्तों साहिल (18) और अदनान (12) के साथ खेलने के लिए निकला था। तीनों कल्याणपुर घाट पर नहाने पहुंचे, जहां नहाते समय मुस्तफा और अदनान गहरे पानी में चले गए। साहिल ने किसी तरह अदनान को बचा लिया, लेकिन जब तक वह मुस्तफा को निकालता, वह डूब गया।


साहिल ने तुरंत घटना की सूचना मुस्तफा के परिजनों को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गोमती नदी में किशोर की तलाश शुरू की। नदी के घाट पर परिजन संग ग्रामीण मौजूद होकर मुस्तफा की सलामती की दुआ कर रहे हैं। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन



मुस्तफा के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता कयूम, मां शकीना बानो, बहन सबरिन (12), भाई अकमल (22) और विवाहित बहन बहरीन (25) का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें