फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वार्डों के आरक्षण पर आईं आठ आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पंचायत अमेठी को छोड़कर मंगलवार तक तीन निकायों के कुल 14 लोगों ने जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायती पत्र देकर जारी आरक्षण पर आपत्ति लगाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना के वार्डों की आरक्षण अधिसूचना सूची बीते एक दिसंबर को शासन ने जारी की थी। आरक्षण से संतुष्ट न होने वाले व्यक्तियों को आपत्ति लगाने के लिए सात दिन का समय शासन ने दिया था। सोमवार को गौरीगंज में दो व जायस में चार के लोगों ने वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति लगाई थी।
मंगलवार को जायस के चार, गौरीगंज व मुसाफिरखाना के दो-दो लोगों ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच आरक्षण के विरोध में शिकायती पत्र दिया। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या आठ के सभासद इस्लाम ने चक्रानुक्रम में आरक्षण न लगाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि चक्रानुक्रम के अनुसार आरक्षण सूची जारी की गई होती तो वार्ड की सीट महिला के लिए आरक्षित होती।
विज्ञापन

नगर पालिका जायस के वार्ड निवासियों ने कहा कि आरक्षण सूची तैयार करने में वार्डों का सर्वे व मतदाता सूची का अवलोकन नहीं किया गया। वार्डों का दोबारा सर्वे व भौतिक सत्यापन कराकर आरक्षण सूची जारी करने की मांग की है।
शिकायती पत्रों की होगी जांच
वार्डों के आरक्षण सूची से असंतुष्ट लोगों द्वारा मिल रहीं शिकायतों की जांच की जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें