फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी पेयजल की सुविधा

Wed, 11 Dec 2024 11:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन ।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर निर्मित पानी की टंकी से मंगलवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई। अब यात्रियों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 1950 में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थापित स्टील की पानी की टंकी जर्जर होकर टूट गई थी। टंकी टूटने से लगातार पानी बहता रहता था। टंकी में ज्यादा देर तक पानी नहीं रुकता था। इसके चलते लखनऊ-वाराणसी-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक के बीच पड़ने वाले निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी लिए समस्या झेलनी पड़ती थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के हस्तक्षेप के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले यहां टंकी निर्माण का काम पूरा हो गया था। मंगलवार को बिजली कनेक्शन जोड़ कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

नई टंकी से आपूर्ति शुरू होने के बाद स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर लगीं टोटियों से 24 घंटे पानी मिलेगा। स्टेशन परिसर में बने प्रसाधन के भीतर की असुविधा भी दूर हो जाएगी। कार्य निरीक्षक (आई डब्ल्यू) सुल्तानपुर सीपी सिंह ने बताया कि टंकी बनने के बाद पावर कनेक्शन का कार्य शेष था। मंगलवार को इसे जोड़वाकर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें