फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डॉ. राम विलास वेदांती का अमेठी से रहा गहरा नाता

Tue, 16 Dec 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राम विलास वेदांती का अमेठी से गहरा नाता रहा है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौर में वे अमेठी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे और लोगों को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन




नब्बे के दशक में 25 सितंबर से 30 अक्तूबर के बीच सोमनाथ से निकली भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को सफल बनाने के लिए डॉ. वेदांती ने मुरली मनोहर जोशी के साथ अमेठी में व्यापक प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बैठकों और जनसंवाद के माध्यम से श्रीराम मंदिर आंदोलन की नींव मजबूत करने का कार्य किया। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने डॉ. राम विलास वेदांती को अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया। उस चुनाव ने उन्हें स्थानीय राजनीति में एक सशक्त पहचान दिलाई और बड़ी संख्या में समर्थक जुड़े।


राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में उन्होंने 55435 वोट हासिल किए थे। डॉ. वेदांती के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, अमेठी में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें एक निर्भीक संत, प्रखर वक्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक के रूप में याद कर रहे हैं। 90 के दशक की तस्वीरें साझा करते हुए जगदीशपुर के ध्रुवलाल कौशल ने बताया कि रथ यात्रा पहुंचने से पहले गऊगंज बाजार में मुरली मनोहर जोशी के साथ पहुंचे वेदांती ने लोगों को जागृत करने का काम किया था, जिनकी कल्पनाएं हमेशा जीवंत रहेगी। श्रद्धांजलि और दुख व्यक्त करने वालों में दीपचंद कौशल, दयाशंकर यादव, राम मूर्ति तिवारी, श्याम नरायन पाठक, विधि चंद पांडेय, दल बहादुर सिंह, मानधारा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें