फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डॉ. प्रदीप अध्यक्ष व राजीव बने सचिव

Wed, 05 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. पीएमएस संघ की निर्वाचित नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारियों संग सीएमओ। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ की जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हो गया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पदों पर एक-एक वैध नामांकन मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रदीप तिवारी अध्यक्ष, डॉ. राजीव सौरभ सचिव, डॉ. संध्या सिंह चौहान महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अवनीश चंद्रा सामान्य उपाध्यक्ष, डॉ. शैलेश कुमार गुप्ता वित्त सचिव, डॉ. पीतांबर रजक संपादक और डॉ. आलोक मिश्र केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

एक अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल हुए थे और चार अगस्त को जांच के दौरान सभी पदों पर एक-एक वैध नामांकन पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और चिकित्सकों के हितों, संगठन मजबूती तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें