फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीकरण ट्रैक का ट्रायल पूरा, जल्द दौड़ेंगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी से अंतू रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण रेल ट्रैक का नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक दोहरीकरण कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान संरक्षा नियमों व ट्रेन संचालन व्यवस्था की हकीकत के साथ स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था की हकीकत देखी। इस दौरान कई अफसरों को आवश्यक निर्देश देने के बाद संरक्षा आयुक्त ने पहले ट्राली से ट्रैक का निरीक्षण किया और देर शाम स्पेशल ट्रेन से ट्रैक पर स्पीड का ट्रायल किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने शनिवार को अमेठी-अंतू के बीच ब्लॉक अवधि में पूरे हुए ट्रैक दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। संरक्षा आयुक्त ने हाईटेक सिस्टम प्रणाली के संचालन से जुड़ी जानकारी कर्मियों से प्राप्त करने के बाद सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच हाईटेक सिस्टम से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान संरक्षा आयुक्त ने जिम्मेदारों से सिग्नल व प्वॉइंट फेल होने की दशा में क्रेंक हैंडिल, ट्रेन डिस्पैच के साथ अचानक आग लगने की दशा में निपटने समेत कई जानकारी परिचालन से जुड़े कर्मियों को दी।
रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्राली से अमेठी से अंतू रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक का निरीक्षण करते हुए रेल पुल पर प्रेशर कंपन व कटाव के साथ ही ट्रैक कटिंग, प्वॉइंट आउटर, सिग्नल, अर्थिंग प्वॉइंट, गैप, स्लीपर हाउसिंग व केमिकल अर्थिंग समेत कई कार्यों की हकीकत देखते हुए मिली कमियों को मौके पर ही सही करवाया। संरक्षा आयुक्त ने रेलवे की गाइडलाइन और मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। देर शाम स्पेशल ट्रेन से ट्रैक पर स्पीड ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का समुचित प्रबंध करते हुए प्लेटफार्मों के अवशेष कार्य मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। संरक्षा आयुक्त की लिखित मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही लखनऊ-अमेठी के बजाय लखनऊ-अंतू के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बहाल होगा। दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद ट्रेनों की क्रासिंग में लगने वाला समय बचेगा तो ट्रेनों को गति मिलेगी।
मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक के पीछे 10 अन्य मोटर ट्रॉलियों से विभाग के अन्य सभी कर्मी सहजीपुर से आगे अंतू के लिए रवाना हो गए। ट्रैक निरीक्षण के दौरान एसके सुपरा (डीआरएम), वीके पांडेय (सीपीएम), नावेंदर कुमार, वीके तलवार, पावस यादव, परविंदर, सिंह, जायल चौधरी व राकेश कुमार समेत सभी डिवीजन के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें