अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शासन की ओर जारी रैंकिंग में जिला टॉपटेन की सूची में शामिल हुआ है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है।
जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य सेवा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अमेठी टॉपटेन में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर महीने डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की जाती है।
दिसंबर के लिए जारी रैंकिंग में डायलिसिस, सीटी स्कैन, आयुष्मान आरोग्य, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा समेत 16 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए उपलब्धि हासिल हुई है। सीएमओ ने बताया कि शासन की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी व संचालित योजनाओं के आधार पर ग्रेडिंग की जाती है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन हुआ है।