फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रयागराज माघ मेला जाने वाले श्रद्धालु परेशान

Fri, 02 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रयागराज संगम क्षेत्र में माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन जिले के श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को इस बार यात्रा में परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरीगंज, अमेठी, फुरसतगंज, बनी, जायस, ताला खजुरी, मिश्रौली और सहजीपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग हर वर्ष माघ मेले में स्नान, दर्शन और कल्पवास के लिए प्रयागराज जाते हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालु एक माह तक साधना के उद्देश्य से जाने की तैयारी में हैं। रोजाना स्नान के लिए भी यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद प्रयागराज रूट पर कोई भी मेला स्पेशल ट्रेन संचालित नहीं की गई है।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागघाट रेल ट्रैक पर केवल पीआरएल पैसेंजर ट्रेन का ही संचालन हो रहा है। इसी एक ट्रेन पर यात्रियों का पूरा दबाव आ गया है। सुबह और शाम के समय ट्रेन में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। पिछले दो वर्षों से माघ मेले के दौरान अतिरिक्त पैसेंजर और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलती थी। इस बार स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी दिख रही है। बुजुर्ग कल्पवासी, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।



रेल सुविधा न मिलने पर कई श्रद्धालु निजी वाहनों से प्रयागराज जाने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि माघ मेले जैसे बड़े आयोजन के समय स्पेशल ट्रेनों का संचालन जरूरी है। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रयागराज मार्ग पर पीआरएल पैसेंजर ट्रेन चल रही है। मेला स्पेशल ट्रेन संचालन संबंधी कोई सूचना विभाग से नहीं मिली है। ट्रेनों का संचालन उच्च स्तर पर तय होता है। यात्रियों की परेशानी और मेले में जाने वालों की संख्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें