फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। पनियार पावर हाउस के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थानाक्षेत्र के पूरे छत्ता मजरे कनक सिंहपुर गांव निवासी रामधन का पुत्र अनिल कुमार उर्फ पिंटू यादव (23) मंगलवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। पनियार पावर हाउस के पास मुसाफिरखाना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी अनिल के परिवारीजनों को दी। अनिल के परिवार में कोहराम मच गया। उसके भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप राय ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अनिल कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शनिवार को अपने लिए लड़की देखने के लिए घर आया था। शादी से पहले मंगलवार रात उसकी मौत ने परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया। गांव वाले भी घटना से हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें