फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला... हालत नाजुक; हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 27 Apr 2025 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शनिवार की रात निमंत्रण से लौटते समय भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। पहले से घात लगाए बैठे करीब 10-12 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। साथियों की सूचना पर गांव व घर के लोग पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव का है। गांव निवासी बिपिन सिंह पर क्षेत्र के ही सिंदुरिया गांव के मोड़ के पास हमला हुआ। वह भाजपा के सिंहपुर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। घटना के समय उनके साथ मौजूद सिक्की सिंह को मामूली चोटें आई हैं। जबकि, तीसरा साथी दिलीप सिंह जान बचाकर भाग निकला था। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने बिपिन सिंह को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर सुनील चौधरी ने उन्हें एम्स रायबरेली के लिए रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें