फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दादा ...कल तक आपके घर पहुंच जाएगी ट्राई साइकिल

Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों का गांव में ही निस्तारण कराने के लिए केंद्रीय मंत्री की ओर से शुरू जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शाहगढ़, जामो व मुसाफिरखाना ब्लॉक में चौपाल लगाई। चौपाल में शिकायतों की सुनवाई के लिए मौजूद अफसरों को त्वरित निस्तारण की बात कहते हुए फरियादियों से चिंता मुक्त हो कर रहने को कहा।बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता की अध्यक्षता में जूठीपुर, लोहंगपुर, बहोरखा, अंगरवां, कटारी व भीखीपुर, दुरामऊ, अनखरी, रामरायपुर व चंदीपुर गांव में जन संवाद यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाहगढ़ के लोहंगपुर में प्राथमिक स्कूल तक कच्चा मार्ग होने से हो रही परेशानी की बात लोगों ने रखी। निजी सचिव ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करते हुए भेजने की बात कही।
विज्ञापन

गांव में आवास, पेंशन व किसान सम्मान निधि से परेशानी लोगों ने बताई। बहोरखा गांव जाते समय रास्ते में लोगों ने केंद्रीय मंत्री के पीआरओ को शिकायती पत्र देकर चकबंदी विभाग की ओर नियमों की अनदेखी कर किसानों को परेशान करने तथा कोटे की दुकान पर अनियमितता के शिकायत की। फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर निस्तारित करने की बात कही। बहोरखा गांव में आयोजित चौपाल में आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायत रहीं।
बहोरखा गांव से सुनवाई कर निकल रहे पीआरओ को निशक्त बुजुर्ग राम आसरे मिश्र ने आवाज लगाई। निशक्त बुजुर्ग देख पीआरओ उसके पास पहुंचे और दादा क्या परेशानी है। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर हम सब आपकी परेशानी दूर करने गांव आए है। बुजुर्ग ने कहा कि भैय्या ट्राई साइकिल नहीं मिल रही है। चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। इसके बाद पीआरओ ने समाज कल्याण अधिकारी को फोन कर बुजुर्ग का डिटेल नोट करवाते हुए ट्राईसाइकिल मुहैया करवाने को कहा। पूछा दादा पेंशन मिल रही है तो बुजुर्ग ने कहा कि नहीं, इस पर साथ मौजूद बीडीओ को बुजुर्ग के सारे दस्तावेज लेकर औपचारिकता पूरी करवाते हुए पेंशन व किसान सम्मान निधि से लाभान्वित करने को कहा।
विज्ञापन

पीआरओ जाने लगे तो बुजुर्ग ने एक बार फिर पूछा कि भैय्या साइकिल के लिए कहां जाना पड़ेगा। मुस्कराते हुए पीआरओ ने कही नहीं जाना है दादा। कल शाम तक आपके घर ट्राई साइकिल पहुंच जाएगी और जल्द ही खाते में पेंशन राशि। इसी तरह अन्य स्थानों पर पीआरओ को लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। चौपाल कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका प्रतिनिधि दीपक सिंह, पूरन सिंह, उदय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, रवींद्र पांडेय व घीसन मिश्र समेत पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें