फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के अलग-अलग कॉलेजों मेें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1,088 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। यह स्थिति संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षार्थियों का डेटा अपलोड नहीं करने व अभिलेखों के मिस मैच से उत्पन्न हुई है। डीआईओएस ने लापरवाह 113 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों का डेटा मंगलवार तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने की दशा में राजकीय व एडेड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय तो वित्त विहीन कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को हाईटेक बनाने के साथ पारदर्शी बनाने की कवायद चल रही है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 एडेड व 199 वित्त विहीन कॉलेजों में अध्ययनरत हाईस्कूल के 24,763 तो इंटरमीडिएट के 19,521 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गये हैं। परीक्षा के लिए 81 कॉलेजों को केंद्र निर्धारित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी करने में जुटा है। परीक्षा के पहले प्रवेश पत्र तैयार करने के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की फोटो मिसिंग के साथ दिव्यांग परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र तो अन्य कई परीक्षार्थियों के अभिलेख आवेदन के साथ अपलोड नहीं होने का मामला सामने आया।
मामला प्रकाश में आने के बाद सात मार्च तक सभी स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट पर डाटा सही करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के बावजूद सोमवार को सचिव ने ऑनलाइन समीक्षा की तो जिले में 1,088 परीक्षार्थियों का डाटा अपूर्ण मिला। सचिव का निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल में पंजीकृत 20 दिव्यांग परीक्षार्थियों का डाटा अपलोड नहीं करने वाले छह कॉलेज तो इंटरमीडिएट में पंजीकृत 64 परीक्षार्थियों का प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने वाले 11 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। इसी तरह हाईस्कूल में 672 परीक्षार्थियों की फोटो मिसिंग होने पर 65 तो इंटरमीडिएट के 322 परीक्षार्थियों की फोटो मिसिंग होने पर 41 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की गई है। जिन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों की फोटो/दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रत्येक दशा में मंगलवार तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है उनमें चार राजकीय, 17 एडेड व 92 वित्त विहीन इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन

मान्यता प्रत्याहरण की होगी कार्रवाई
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार तक डाटा अपलोड नहीं हुआ तो सभी 92 वित्त विहीन कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इसी तरह चार राजकीय व 17 एडेड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलन में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें