जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के एक गांव में शुक्रवार देर शाम प्रसाधन के लिए निकली युवती से गांव का एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। युवती की चीख-पुकार पर लोगों को आता देख युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जामो थाने एक गांव में शनिवार देर शाम प्रसाधन के लिए घर से बाहर निकली युवती से गांव निवासी पप्पू उर्फ आमीर छेड़छाड़ करने लगा। युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख युवक मौके से भाग निकला। युवती ने पूरे मामले की जानकारी परिवारीजनों के साथ पुलिस को दी।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी पप्पू उर्फ आमीर को गिरफ्तार कर पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए नामजद आरोपी पप्पू का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद शनिवार को उसका चालान कोर्ट भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।