फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बकरीद से पहले अमेठी पुलिस ने गोवंश तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अंतरजनपदीय गैंग का सरगना बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अमेठी समेत कई जिलों में गंभीर प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


रामगंज पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चंदौली के अलीनगर के कैथा उर्फ टड़िया खुर्द निवासी गणेश यादव उर्फ मनीष यादव उर्फ मिंटू यादव को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि गणेश गोवंश तस्कर गैंग का सक्रिय लीडर है।

उसके खिलाफ चंदौली, जौनपुर और अमेठी में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। रामगंज थाने में भी उसके खिलाफ गोवध निवारण और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एसपी सरवणन टी ने बताया कि बकरीद को देखते हुए जिले में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें