फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से टकराई एसयूवी, युवक की मौत

Thu, 28 May 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। अमेठी-धम्मौर मार्ग पर टिकरी के पास बुधवार शाम अनियंत्रित एसयूवी पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोहम्मदपुर मुसलमान मकईया गांव निवासी अमन यादव (22) की मौत हो गई, जबकि भेंटुआ के घुराह गांव निवासी विशाल कश्यप (22) घायल हो गए।
विज्ञापन



संग्रामपुर के टीकरमाफी पुलिस चौकी में तैनात अमृतलाल ने बताया कि उनका भांजा अमन उनके पास रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार शाम वह एसयूवी से अमेठी से विशाल को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। टिकरी के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एसयूवी पेड़ से टकरा गई

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी भेंटुआ पहुंचाया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया। विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार के कारण पेड़ से टकराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


अमन की मौत के बाद मामा अमृतलाल व मामी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मामी भांजे को यादकर बिलखती रहीं। सहकर्मी दोनों को सांत्वना देते रहे। परिजन भी घर से अमेठी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें