फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध को एंबुलेंस देने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। केंद्र व प्रदेश सरकार संक्रमित लोगों की तलाश कर उन्हें क्वारंटीन करने में जुटी है। ऐसे में सीएमओ अमेठी का बेतुका बयान सामने आया है। सीएमओ ने एक कोरोना संदिग्ध को एंबुलेंस दिलाने से इंकार करते हुए उसे करीब 40 किलोमीटर दूर पैदल चले आने को कहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच जब पूरा देश संकट से जूझ रहा है ऐसे में जिले में तैनात सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव का बेतुका बयान सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ।
ऑडियो में जगदीशपुर के एक गांव का व्यक्ति सीएमओ को फोन कर एंबुलेंस मुहैया कराने को कहता है। वह बताता है कि एक व्यक्ति सीएचसी जगदीशपुर में बैठा है। उसे सर्दी, जुखाम, बुखार व खांसी समेत कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने फोन करने वाले से कहा कि दिक्कत क्या है पैदल चले आओ। व्यक्ति के दोबारा यह पूछने पर कि बीमार आदमी जगदीशपुर से गौरीगंज (दूरी 40 किलोमीटर) पैदल आएगा तो सीएमओ कहते हैं लोग दिल्ली से पैदल चले आ रहे हैं और तुम जगदीशपुर से गौरीगंज नहीं आ सकते।
इस संबंध में बात करने के लिए सीएमओ के सीयूजी नंबर पर फोन किया गय लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। डीएम अरुण कुमार ने कहा कि सीएमओ का बयान गैर जिम्मेदाराना है। सीएमओ को भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी के साथ इस मामले से शासन को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें