फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने से रोकने के लिए बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में फसल अवशेष जलाए जाने से रोकने व जलाने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके, इसके लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित किया जा सके, इसके लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोर्ट व शासन की रोक के बावजूद जिले के तकरीबन क्षेत्र में आए दिन फसल अवशेष खेत में जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में सूचनाओं के आदान प्रदान, पराली जलाने से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करने, कृषकों व कृषि यंत्र धारकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05368-244355 है। इस पर 24 घंटे सूचनाओं का आदान प्रदान हो सकेगा। भूमि संरक्षण विभाग के जेई कुलदीप कुमार वर्मा को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नामित किया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
प्रथम शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. अमर सिंह यादव के मोबाइल नंबर 9415175775 व गुलाब सिंह के मोबाइल नंबर 9761128075 पर सूचना दी जा सकती है। दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से रात दस बजे बजे तक रोहित कनौजिया के मोबाइल नंबर 7054329586 व महताब सिंह के मोबाइल नंबर 9690637994 तथा तृतीय शिफ्ट रात दस बजे से सुबह छह बजे तक सुनील कुमार मौर्य के मोबाइल नंबर 8299436950 व विजेंद्र पाल शर्मा के मोबाइल नंबर 8650322864 पर सूचना दी जा सकती है। डीएम ने कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें