फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

525 का बिजली कनेक्शन काटा, 29 हजार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। बिल जमा न करने वाले 525 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन पावर कारपोरेशन की ओर से काट दिया गया। वहीं 29000 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय में कुल दस उपकेंद्र संचालित हैं। जिनसे 53 हजार 866 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन उपभोक्ताओं में से 29,166 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर दस हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बकाया अधिक होने के चलते अधिकारियों के तेवर सख्त हो गए हैं।
दस हजार के ऊपर के बकाये की सूची में शामिल 29,166 उपभोक्ता 30 जून तक पावर कारपोरेशन द्वारा चलाई गई एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना के तहत भुगतान करते हैं तो उन्हें सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा और वे विभागीय कार्रवाई से भी बच जाएंगे। अगर उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल का भुगतान न किया तो कनेक्शन काटते हुए उनके खिलाफ आरसी भेजने की कार्रवाई विभागीय अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

30 जून तक मिलेगा योजना का लाभ
पावर कारपोरेशन ने एलएमवी-1, एलएमवी-2 व एलएमवी -5 के बकाएदार उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगे सरचार्ज को 100 प्रतिशत माफ करने के लिए एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना चलाई है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को 30 जून तक बकाया भुगतान करने पर लाभ मिलेगा।
एक जुलाई से काटा जाएगा कनेक्शन
अधिशाषी अभियंता इं. छैल बिहारी ने बताया कि एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना चलने के लिए उपभोक्ताओं को 30 जून तक सहूलियत दी गई है। उसके बाद भी भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने व आरसी भेजने की कार्रवाई की जाएगी। एक जुलाई से टीम गांव-गांव जाकर कनेक्शन काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें