फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना

Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। धरने में राधेश्याम धोबी, अनिल सिंह, विजय पासी, किरन देवी, ममता पांडेय, ठाकुर इसराक अहमद अर्जुन पासी सहित पार्टी के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता, युवा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें