फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुआवजा दिलाने की मांग पर किसानों का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। माधौपुर-हरदोईया मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान खातेदार भूमि अधिग्रहित किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा दिए बिना खेतों में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा मिलने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे परमानंद शुक्ल ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी किए बिना किसानों की भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया है। सूर्यमणि शुक्ल ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण से कई किसानों की खातेदार भूमि प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने और भूमि अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पंकज, सत्यम, अशोक कुमार, जनक लली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें