फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोई में कांग्रेस व सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

विज्ञापन
17 : गौरीगंज : आरओ को नामांकन पत्र सौंपते तिलोई के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शामिल जिले में नामांकन के चौथे दिन तिलोई विधानसभा क्षेत्र से सपा व कांग्रेस के साथ एक अन्य पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा किया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। चौथे दिन गौरीगंज व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर परिसर तक छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभाओं के लिए मंगलवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। पहले दिन जहां एक भी नामांकन नहीं जमा हुआ था तो दूसरे दिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी महराजी देवी व निर्दल प्रत्याशी कालीदीन तो तीसरे दिन जगदीशपुर सपा प्रत्याशी रचना कोरी व गौरीगंज सपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने अपना नामाकंन पत्र जमा किया था। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को तिलोई विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की शुरुआत हुई।
तिलोई की आरओ शिवानी सिंह के पास कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल व सपा प्रत्याशी मो. नईम के अलावा अखिल भारतीय जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में भगवानदीन ने आरओ को अपना नामांकन पत्र दिया। कोविड प्रोटोकॉल से जुड़े दिशा निर्देशों के चलते किसी भी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन नहीं किया। प्रत्याशी अपने प्रस्तावक व समर्थक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्धारित कक्ष में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

चौथे दिन गौरीगंज व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया। अब तक अमेठी विधानसभा क्षेत्र में तीन, तिलोई में तीन, जगदीशपुर में एक तथा गौरीगंज में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को भी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक 10 उम्मीदवारों ने आरओ से नामांकन पत्र लिया। नामांकन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए कलेक्ट्रेट मोड़ से परिसर तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। पूरा परिसर छावनी में तब्दील रहा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाती रही। किसी को भी बिना मास्क कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
नामांकन पत्रों का विवरण
186 विधानसभा अमेठी
नाम - पार्टी - नामांकन पत्रों की संख्या
अखिलेश - निर्दल - 01 सेट
संजय सिंह - निर्दल - 01 सेट
हरिकेश - निर्दल - 01 सेट
संतोष कुमार सिंह - जनसत्ता पार्टी - 02 सेट
सौरभ मिश्रा - निर्दल - 01 सेट
........................................................................
विधानसभा 178- तिलोई
राजकुमार - निर्दलीय - 01 सेट
..........................................................................
विधानसभा 184- जगदीशपुर (सुरक्षित)
तिलकराज - आम आदमी पार्टी - 01 सेट
..........................................................................
विधानसभा 185- गौरीगंज
मो. हसन लहरी - भारतीय जनजागृति पार्टी - 01 सेट
रामलखन - बसपा - 01 सेट
राकेश कुमार शुक्ल - निर्दलीय - 01 सेट
परवेज आलम - इंडियन नेशनल लीग - 01 सेट
..........................................................................
पांच साल में तीन गुना बढ़ी नईम की संपत्ति
तिलोई विधानसभा से पर्चा दाखिल करने वाले समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मो. नईम की ओर से दाखिल शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है वह चौंकाने वाला है। 2017 से 2022 के बीच नईम की संपत्ति में तीन गुना का इजाफा हुआ है। नईम की ओर से दिए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि उनकी अपनी व पत्नी परवीन के पास कुल एक करोड़ 81 लाख 43 हजार 290 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 2017 में गौरीगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा करने वाले नईम ने घोषण पत्र में अपनी व पत्नी परवीन के पास 64 लाख छह हजार 274 रुपये की चल व अचल संपत्ति होने की बात कही थी। मो. नईम ने इस चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में अपने पास नगद व विभिन्न बैंकों में जमा राशि के अलावा पांच तोला सोना व पत्नी परवीन के पास दस तोला सोना व दो किलोग्राम चांदी का आभूषण होने की बात कही है। हाईस्कूल तक शिक्षित सपा प्रत्याशी मो. नईम के पास न तो वाहन है और न ही कोई असलहा। शपथ पत्र के अनुसार मो. नईम के ऊपर दो मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन है। मो. नईम कर्जदार नहीं है।
26.92 करोड़ रुपये के मालिक हैं प्रदीप सिंघल
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल 26.92 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी के पास भी 87.07 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। शपथ पत्र के अनुसार प्रदीप व उनकी पत्नी पर 1.8 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
जायस कस्बे के गोरियाना वहाबगंज निवासी तिलोई विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातक डिग्री धारक हैं। फ्लोर मिल के साथ गल्लेे का व्यवसाय करने वाले प्रदीप सिंघल करोड़पति हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार प्रदीप सिंघल के पास 100 ग्राम सोना व 10 ग्राम चंादी के अलावा एक ट्रक के साथ नगद व विभिन्न बैंकों में जमा राशि समेत तीन करोड़ दो लाख 36 हजार 350 रुपये की चल व 23 करोड़ 90 लाख 35 हजार रुपये की अचल संपत्ति के स्वामी हैं।
प्रदीप सिंघल की पत्नी सुनीता सिंघल के पास 250 ग्राम सोना व दो किलोग्राम चांदी समेत 24 लाख 78 हजार 60 रुपये की चल तो 62 लाख 29 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। प्रदीप पर 42 लाख 32 हजार 312 रुपये तो पत्नी सुनीता के ऊपर 65 लाख 73 हजार 751 रुपये का कर्ज है। प्रदीप सिंघल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 8,04,450 रुपये तो पत्नी ने 4,92,340 रुपये का आयकर जमा किया है। प्रदीप के ऊपर दो केस दर्ज हैं। इनमें एक कोर्ट में विचाराधीन है तो एक की विवेचना अभी थाना स्तर पर लंबित है। प्रदीप ने अपने ऊपर दर्ज सभी केसों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

18 : गौरीगंज : आरओ को नामांकन पत्र सौंपते तिलोई के सपा प्रत्याशी मो. नईम। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें