फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगाई जाएंगी शिकायत पेटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ महिला व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के बावजूद शिकायत करने में झिझक को देखते हुए नई योजना शुरू की गई है। कवायद के तहत स्कूल/कॉलेजों में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। पेटिका में बालिकाएं अपनी शिकायत लिख कर डाल सकेंगी।
विज्ञापन

छात्राएं अपनी समस्या आसानी से कह सकें इसके लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। महिलाओं व बालिकाओं के शिकायत करने में झिझक दूर करने के लिए नई योजना बनाई गई है। कवायद के तहत अब स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगाई जाएगी।
खास बात यह रही कि पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। पुलिस समय-समय पर पेटिका को खोलकर शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई व समाधान करेगी। शिकायत करने वाली छात्राओं और महिलाओं का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान में नई व्यवस्था के तहत स्कूल-कॉलेजों पर शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। अक्सर देखने में आता है कि कई छात्राएं, महिलाएं या अन्य कोई लड़की अपनी परेशानी व समस्याओं के चाहते हुए भी किसी न किसी वजह से अपने परिजनों व शिक्षकों से खुलकर नहीं बता पाती और अंदर ही अंदर उन समस्याओं को लेकर परेशानी झेलती रहती हैं।
ऐसी छात्राओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर शिकायत पेटिका लगवाने की योजना शुरू की गई है। स्थापित पेटिका के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी जाएगी। शिकायत पेटिका में छात्रा या महिला अपनी समस्या व परेशानी को लिखित रूप से डाल सकती है। इसके माध्यम से समस्या का भी समाधान होगा और शिकायतकर्ता का नाम पता भी गोपनीय रहेगा। पुलिस ने शिकायत पेटिका लगवाने के लिए स्कूल-कॉलेजों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
किया जा रहा जागरूक
महिला थाना प्रभारी ममता रावत ने बताया शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। शिकायत पेटिका स्थापित होने की व्यवस्था से छात्राओं और महिलाओं को गुप्त शिकायत करने की सुविधा मिलेगी तो बालिकाओं की बहुत सी आंतरिक समस्याओं का पता चल सकेगा और उन पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई कर समाधान हो सकेगा।
शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए बीट महिला सिपाहियों के माध्यम से गांव के साथ स्कूल-कॉलेजों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए शिकायत करने के प्रति प्रेरित करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले को अपराध मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें