फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.06 करोड़ से दुरुस्त कराया जाएगा संपर्क मार्ग

Sun, 16 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र में कई गांवों को जोड़ने वाला जर्जर सारीपुर संभावा संपर्क मार्ग जल्द ही गड्ढामुक्त नजर आएगा। बदहाल मार्ग से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग दो माह में मार्ग की मरम्मत मानक के अनुसार कराने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन



जर्जर मार्ग का नवनिर्माण करवाने की कोशिश में इन दिनों लोक निर्माण विभाग जुटा है। बीते दिनों करवाए गए सर्वे में लोक निर्माण विभाग को गौरीगंज क्षेत्र में कई गांवों को जोड़ने वाली करीब छह किलोमीटर सारीपुर संभावा सड़क जर्जर मिली। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा और एक करोड़ छह लाख रुपये की मांग की।

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की मरम्मत के लिए बजट भी जारी हो गया है। विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्ग की मरम्मत होने के बाद करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन







जल्द शुरू होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संपर्क मार्ग के नवनिर्माण प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने बजट जारी कर दिया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें