फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग में दो पर केस दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर चार स्थित सेक्टर-20 की एक फैक्टरी में तकनीकी यूरिया की जगह कृषि क्षेत्र में अनुदानित यूरिया का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जाफा कंफीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में नाइट्रोजन कंपाउंड के नाम पर टीजीयू के बजाय कृषि उपयोग वाली यूरिया का उपयोग होता पाया गया। डीएम संजय चौहान के निर्देश पर नौ जून को गठित तीन सदस्यीय टीम ने फैक्टरी में छापा मारकर गुजरात की ट्रेड चैम एलएलपी से आई 200 बोरियों के यूरिया का नमूना लेकर जांच प्रयोगशाला मेरठ भेजा था।



आठ जुलाई को प्राप्त रिपोर्ट में नमूना फेल पाया गया। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने फैक्टरी प्रबंधक प्रसाद चित रंजन वाद्य और आपूर्ति फर्म के राज पी सूचक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें