फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिपाही से मारपीट के मामले में एक नामजद सहित पांच पर केस

Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में रविवार रात युवकों की ओर स्वास्थ्यकर्मियों व सिपाही संग मारपीट के मामले में दूसरा केस दर्ज किया गया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरीगंज थानाक्षेत्र के ओम प्रकाश की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा विभाग में रविवार रात पहुंचे। उपचार के दौरान डॉक्टरों की ओर से ओम प्रकाश को मृत घोषित करने पर मृतक के पुत्र शनि सिंह व उनके पांच सहयोगी उग्र हो गए। आरोप है कि सभी ने मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई की। सूचना पर पहुंचे चौकी पर कार्यरत सिपाही रघुलाल सिंह के साथ भी हाथापाई की।
इसके बाद शव लेकर सभी लोग मौके से भाग निकले। मामलेे में रविवार रात डॉक्टर विवेक चौधरी की तहरीर पर अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। लेकिन 24 घंटे बाद सिपाही ने मृतक के पुत्र शनि सिंह व पांच अज्ञात लोगों पर डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों संग उनके साथ हाथापाई व गाली-गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मामले में दूसरा केस भी दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें