फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू

Wed, 29 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तिलोई में कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब हृदय रोग से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज परिसर में ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन



कार्डियोलॉजी ओपीडी सप्ताह में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। इन दिनों डॉ. शिखर गर्ग मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। शुरुआती स्तर पर ही बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू करने पर जोर रहेगा, जिससे गंभीर स्थिति बनने की आशंका कम हो सके। ओपीडी में उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, धड़कन से जुड़ीं समस्याएं, हृदय विफलता, सीने में दर्द और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसे रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मरीजों को दवा के साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और दिनचर्या में सुधार के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में अन्य विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा और मजबूत होगा।
विज्ञापन



महाविद्यालय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हृदय संबंधी लक्षण नजर आने पर जांच में लापरवाही न करें। समय पर पहचान और उचित उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। नई ओपीडी के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें