फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तपिश से राहत लेकिन उमस ने किया बेहाल

Wed, 29 Apr 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढंककर जाती छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आसमान में सुबह से रही बादलों की आवाजाही ने धूप की तपिश से मंगलवार को कुछ राहत दी। लेकिन वातावरण में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंखे व कूलर की हवा असरदार साबित न होने से लोग घरों, बाजारों और सड़कों पर पसीने से तर नजर आए।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 37.5 डिग्री तथा न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 6.3 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिण-पश्चिम रही। अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे उमस में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।


गौरीगंज के टांडा-बांदा हाईवे पर मुसाफिरखाना तिराहे के पास दोपहर करीब 12:20 बजे काम पर निकले लोगों को उमस के कारण बार-बार रुककर आराम करते देखा गया। राजगीर राजू ने बताया कि धूप की तपिश कम होने से कुछ राहत मिली लेकिन उमस भरी गर्मी से काम करना कठिन हो गया है। स्कूलों से लौटते बच्चों पर भी मौसम की मार का सीधा असर दिखा। छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। वैवाहिक कार्यक्रम वाले परिवारों के सामने भी चुनौती बनी रही। उमस के कारण तैयारियों में लगे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी । खेतों में भी किसान मौसम के बदलते रुख को देखते हुए उपज सुरक्षित करने की कवायद में जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें