फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई कार, दीवान घायल

Sun, 29 Mar 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। सुल्तानपुर के पलहीपुर मोहल्ला निवासी और रायबरेली के बछरावां थाने में दीवान पद पर तैनात धरनीधर (40) की कार शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रायबरेली के बछरावां थाने में तैनात धरनीधर शनिवार को कार से घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। बाजारशुकुल क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 70.800 पर मोहिद्दीनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।


यूपीडा कर्मियों ने घायल दीवान को कार से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी बाजारशुकुल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि परिजनों और संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर आवागमन सामान्य करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें