मुंशीगंज। भेंटुआ के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिमी दुआरा के अभिषेक शर्मा और भादर के यूपीएस नरायनपुर की दिव्या आईआईटी अहमदाबाद में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
अयोध्या मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत बीते दिसंबर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अभिषेक शर्मा और दिव्या यादव को मिला प्रथम पुरस्कार मिला था। अभिषेक ने पराली से पर्यावरण के लिए अनुकूल ईंट बनाने का मॉडल तैयार किया जो कि प्रदूषण की गंभीर समस्या का समाधान है। वहीं दिव्या यादव ने हाइड्रोपोनिक मॉडल तैयार किया है। यह तकनीक बालकनी,छोटी जगहों के अनुकूल और पर्यावरण फ्रेंडली है, जिससे शहरी क्षेत्रों और कम जगह में रहने वालों को ताज़ा और स्वच्छ हरी सब्जियां,जड़ी बूटियां आसानी से मिल सकेगी।
पश्चिम दुआरा के प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह और नरायनपुर भादर की ममता सिंह ने बताया कि बच्चों का चयन होने से विद्यालय के साथ ही परिजनों में भी उत्साह है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि दोनों मेधावी बच्चे अब अपने मॉडल का प्रदर्शन आईआईटी अहमदाबाद में करेंगे।