फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, देखकर चीख उठे घरवाले; दो साल पहले हुई थी शादी...मायके में रह रही पत्नी

Tue, 20 May 2025 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। घरवालों ने देखा तो चीख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों ने बताया कि अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा है। इससे बेटा परेशान रहता था। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन, शोभ नारायण की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात एक युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मां ने देखा तो पछाड़ खाकर गिर गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके में रह रही है।        

विज्ञापन


घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के निहाल सिंह पुरवा गांव की है। गांव निवासी शोभ नारायण (26) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। रात में मां जशोदा देवी उसे बुलाने के लिए उसके कमरे में गई। वहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। पिता रामसमुझ भी चीख उठे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: सेहरावत ने खूब बेची फर्जी मार्कशीट व डिग्री, विदेश में नौकरी-पढ़ाई के लिए भी देता था; एसटीएफ कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां जशोदा देवी ने बताया कि दो साल पहले शोभ नारायण की शादी पारा गांव में हुई थी। लेकिन, विवाद के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था।

माता-पिता के साथ घर पर रह रहा था

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक का पत्नी से विवाद था। वह माता-पिता के साथ अकेले ही घर पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें