फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिकता में निपटा पहले दिन का मूल्यांकन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पहले दिन सिर्फ औपचारिकता के बीच निपट गया। दोनों केंद्रों पर उप नियंत्रकों ने मौजूद परीक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें मूल्यांकन टिप्स दिए। पहले दिन कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति नहीं होने से शिक्षकों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। पहले दिन रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 286 तो रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में 4,366 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को शहर के रणंजय इंटर कॉलेज और रामनगर अमेठी स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ल तो रणवीर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह को उप नियंत्रक नामित करते हुए मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी दी।
दोनों केंद्रों पर प्रधानाचार्य/उप नियंत्रक ने शिक्षकों के साथ बैठक कर सचिव के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि मूल्यांकन से जुड़े किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को इस दौरान मेडिकल या अन्य किसी तरह का अवकाश अनुमन्य नहीं होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के साथ ही ओएमआर सीट भरने में पूरी सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन

उप नियंत्रकों ने मूल्यांकन में शामिल परीक्षकों से मूल्यांकन की समाप्ति तक किसी भी शिक्षक को मेडिकल या अन्य अवकाश नहीं मिलने तथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य करने का निर्देश दिया। मूल्यांकन के पहले दिन रणंजय इंटर कॉलेज में 286 तो रणवीर इंटर कॉलेज में 4,366 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका।
पहले दिन गौरीगंज मूल्यांकन केंद्र पर हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी व चित्रकला तो रणवीर इंटर कॉलेज में समाज शास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति नहीं होने से शिक्षकों को निराश हो कर वापस जाना पड़ा। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य मंगलवार से सुचारु रूप से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें