फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 27 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज के राजापुर कौहार गांव में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस कस्बे में टांडा-बांदा हाईवे पर जगदीशपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुंशीगंज के राजापुर कौहार गांव निवासी धर्मपाल (40) के रूप में हुई है। घायल जितेंद्र भी इसी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




माली का पुरवा ताला गांव निवासी अंकित के मुताबिक, उनके फूफा धर्मपाल और जितेंद्र पूर्णिमा पर रायबरेली के गोकना घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर मोड़ के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।


सूचना पर पहुंचे एसओ अमरेंद्र सिंह ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घिसट गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन



सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


पति की मौत से पत्नी बदहवास, बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

धर्मपाल की मौत की खबर सुनते ही पत्नी इसरा देवी बदहवास हो गईं। बेटियां संतोषा, सरोजा, साधना और अंतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर बेटे संतराम और मनोज चंडीगढ़ से घर के लिए रवाना हो गए। भाई दूधनाथ और लाल साहब भी घटना से गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें