कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिंहपुर में पोस्टर दिखाती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबं
अमेठी सिटी। सिंहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को आयोजित विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चाहत वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिया दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे।
निबंध प्रतियोगिता में शिक्षा और आत्मनिर्भरता विषय पर लिखे गए विचारों से प्रिया ने निर्णायकों को प्रभावित कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी रावत ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं स्वच्छता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बबली ने गांव की स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर पहला स्थान पाया। प्रिया दूसरे और वंदना तीसरे स्थान पर रहीं।
सबसे अधिक आकर्षण छात्राओं की ओर से तैयार किया गया 22 भारतीय भाषाओं का चार्ट और स्वहस्ताक्षर वर्णमाला रहा। छात्राओं ने हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, बंगाली, पंजाबी सहित विभिन्न भाषाओं की लिपियों और शब्दों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय की वार्डन संजू शुक्ला ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।