फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेहनत योद्धा व जोश जांबाज टीमें जीतीं

Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के भेल एफएसआईपी में आयोजित प्रतियोगिता में रस्साकसी करते प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जगदीशपुर। बीएचईएल एफएसआईपी में कार्यरत संविदा कर्मियों के बीच आयोजित क्रिकेट और रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। तीन दिनों तक चले आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बीएचईएल क्रीड़ा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबलों में क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम मैच में मेहनत योद्धा और विजय वीर टीम आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में मेहनत योद्धा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं रस्साकसी प्रतियोगिता में जोश जांबाज और विजय वीर टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।


अंत में जोश जांबाज टीम ने जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया।
समापन समारोह में बीएचईएल एफएसआईपी के इकाई प्रमुख सुनील कुमार सोमानी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यस्थल पर भी सामूहिक प्रयास से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें