फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : फोर्स रोकने के लिए मांगी स्कूलों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कराने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की कवायद शुरू कर दी है। सभी थाना प्रभारियों को बाहर से आने वाली फोर्स को रोकने के लिए अपने क्षेत्र के संचालित कॉलेज व स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा है। सभी को कॉलेज में मौजूद कमरे, प्रसाधन, पेयजल व विद्युत व्यवस्था की स्थिति जांचने को कहा है। सभी से निर्धारित प्रारूप पर बिंदुवार आख्या मुहैया कराने को कहा गया है।
एसपी ने बताया कि बाहर से आने वाली फोर्स को रोकने के लिए कवायद की जा रही है। थानावार स्कूल/कॉलेजों की सूचना तथा वहां मौजूद संसाधनों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उनकी ओर से भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन स्थलों पर कुछ मामूली सुविधाओं की आवश्यकता होगी उसे शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा करा दिया जाएगा। कहा कि इसके अलावा सभी से ग्राम भ्रमण आख्या पूर्व में ही मांगी जा चुकी है। इससे गांव की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें