फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ही निकला युवती की कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के मोहल्ला नगरवा में मंगलवार रात चाकू से गोदकर हुई युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे घटना का रीक्रिएशन कराया। आरोपी ने युवती की ओर से शादी का दबाव बनाने पर हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

शहर स्थित वार्ड नंबर 16 नगरवा निवासी रफीक की 18 वर्षीय पुत्री सायमा की मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे घर में सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पिता की ओर से केस दर्ज करने के बाद खुलासे में जुटी गौरीगंज पुलिस ने मोबाइल से मिले क्लू के आधार पर बुधवार शाम आनापुर निवासी संदीप शर्मा को नेता रोड तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि युवक सायमा का प्रेमी था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले चार दिसंबर से हर दूसरे दिन रात में दीवार फांदकर उसके घर में जाता था। कहा कि इस बीच सायमा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने मंगलवार को उसकी हत्या कर दी। घटना स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर रीक्रिएशन कराया। एएसपी ने बताया कि रीक्रिएशन के दौरान आरोपी बड़ी सहजता से दीवार फांदकर उसके घर में कूद गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें