फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अरगवां, गौरीगंज और पहाड़गंज की टीमें जीतीं

Wed, 22 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच अन्नी बैजल और अरगवां टीम के बीच हुआ, जिसमें अन्नी बैजल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 94 रन बनाए।
विज्ञापन




इसके जवाब में उतरी अरगवां टीम ने नौ विकेट खोकर मैच जीत लिया। अन्नी बैजल टीम के खिलाड़ी विशाल सर्वाधिक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरा मैच गौरीगंज और खुर्दवा टीम के बीच हुआ। गौरीगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हए 109 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्दवा टीम 106 रनों पर ही ढेर हो गई। खुर्दवा टीम के खिलाड़ी विक्की 64 रन व दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।


तीसरा मैच लाला का पुरवा और पहाड़गंज टीम के बीच हुआ। पहाड़गंज टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी लाला का पुरवा की टीम 85 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के खिलाड़ी चंदेश ने 38 रन बनाए। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें