अमेठी सिटी। गौरीगंज में विकास भवन के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन अरगवां की टीम विजेता और दूंदीपर की टीम उपविजेता रही।
क्रिकेट प्रतियोगिता में अरगवां और दूंदीपर टीम के बीच मुकाबला हुआ। अरगवां की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए दूंदीपर टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरगवां टीम ने 11 ओवर में मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।