फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्दशा से परेशान मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जनप्रतिनिधियों के वादों व सरकार की ओर से गड्ढ़ा मुक्त अभियान संचालित होने के बावजूद सुजापुर से गुजरने वाला संपर्क मार्ग जर्जर पड़ा है। मार्ग पर न सिर्फ गड्ढ़े हो गए हैं, बल्कि गड्ढ़ों में हुआ जलभराव ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की दुर्दशा से परेशान ग्रामीणों ने गांव में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बोर्ड लगाकर प्रदर्शन करते हुए मतदान बहिष्कार का एलान कर दिया है। ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की सूचना व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील क्षेत्र के सुजापुर मजरे मेदनमवई गांव के पास से माधवपुर-खुजरी संपर्क मार्ग गुजरता है। संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव मेें न सिर्फ गड्ढ़ों में तब्दील है, बल्कि मार्ग पर बने गड्ढ़ों में जलभराव हो गया है। ऐसे में जहां ग्रामीण आए दिन चोटिल हो रहे तो आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसा नहीं कि मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों व अफसरों को नहीं हो। जानकारी के बावजूद कोई भी ग्रामीणों की सहूलियत के लिए कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है।
मार्ग के जर्जर होने तथा जलभराव की परेशानी से आजिज ग्रामीणों का सब्र टूट गया। ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की योजना बनाई है। ग्रामीणों ने गांव में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगाते हुए प्रदर्शन कर मतदान बहिष्कार का एलान कर दिया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन व मतदान बहिष्कार की चेतावनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने तथा पूरे मामले की जानकारी के बावजूद जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण शरद पांडेय ने बताया कि लगातार जनप्रतिनिधि मार्ग की मरम्मत का आश्वासन तो देते रहे लेकिन ग्रामीणों की समस्या दूर करने की जहमत नहीं उठा सके। इतना ही नहीं गांव में श्रमदान से नाली का निर्माण कर जलनिकासी की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे में जब जनप्रतिनिधि व अफसर उन लोगों की समस्या दूर नहीं कर सकते हैं तो लोकतंत्र का महत्व खतरे में है। जब तक मार्ग की मरम्मत व आवागमन का स्थाई हल नहीं निकलता तब तक ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। मौके पर पित्तरदीन, रामसजीवन तिवारी, हरिकेश दुबे, उदय शंकर तिवारी, अंबिका, जितेंद्र, विकास मिश्र व जगदंबा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
निकाला जाएगा समाधान
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने सुजापुर के ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की चेतावनी होने की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम से कराई जाएगी। जांच के बाद ग्रामीणों से वार्ता कर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही आयोग के निर्देशानुसार समस्या का स्थाई हल निकालते हुए मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें