फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फॉर्म वितरण में लापरवाही पर नाराजगी, बीएलओ निलंबित

Fri, 21 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का डीएम संजय चौहान ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील अमेठी क्षेत्र के गांव रामदैपुर व जंगल रामनगर में ग्रामीणों से बातचीत की। कार्य में लापरवाही पर रामनगर के बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान रामदैपुर गांव में बीएलओ रेखा सरोज से गणना प्रपत्र (फॉर्म) वितरण की जानकारी ली। कहा कि सभी मतदाताओं तक फार्म हर दशा में पहुंचे और उन्हें भरने की भी जानकारी दे। डीए ने गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की और जल्द से जल्द फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपने की अपील की। इसके बाद डीएम जंगल रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अभी तक फॉर्म नहीं मिले हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएलओ राम अभिलाष को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिया। साथ ही सुपरवाइजर व लेखपाल रितु मौर्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम आशीष सिंह को जंगल रामनगर में वैकल्पिक बीएलओ की व्यवस्था करने और जल्द घर-घर फॉर्म वितरित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ समय के भीतर कार्य पूरा करें और सभी मतदाता को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की सही जानकारी दें।
कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम अर्पित गुप्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें