तिलोई। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद नवजात बदलने के आरोप का मामला सामने आया है। मोहनगंज के सरदारगंज मजरे मत्तेपुर निवासी रानी ने आशा बहू और महिला नर्स पर नवजात बदलने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मामला सामने आनेके बाद अस्पताल परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पीड़िता रानी का आरोप है कि 21 मई की सुबह आशा बहू उसे प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। यहां प्रसव के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका नवजात बदल दिया।
महिला ने रविवार देर शाम मोहनगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। घटना की जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा में आ गया। पीिड़त परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।