फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला- चाल, चरित्र व चेहरा मध्य प्रदेश के साथ ही बलिया व बिहार से हुआ उजागर

Thu, 15 May 2025 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया पर दिये गए बयान पर भाजपा को जमकर घेरा और कहा कि उनका चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को अमेठी पहुंचे। वह जगदीशपुर के पास बनबरिया, चांदगढ़ में सपा नेता जहूर अहमद के घर बेटी की शादी के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके बाद वह सपा के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के घर मुसाफिरखाना में उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देने गए।

विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब हुए सपा अध्यक्ष ने भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुस्कुराते हुए कहा कि चाल, चरित्र व चेहरा न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि बलिया व बिहार में उजागर हुआ है। उन्होंने कर्नल सोफिया के मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा। वहीं, अन्य कई मुद्दों पर बयान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे। वहीं, कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: बीज उत्पादन के लिए पांच सीड पार्कों की होगी स्थापना, गांवों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Cabinet Meeting: ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य की सराहना की, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी


बता दें कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने करनल सोफिया पर अभद्र बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें