फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुसाफिरखाना व बाजारशुकुल में बनेंगे कृषि कल्याण केंद्र

Sun, 09 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के करीब डेढ़ लाख किसानों को कृषि संबंधी सेवाएं लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुसाफिरखाना और बाजारशुकुल में 2.43 करोड़ रुपये से दो आधुनिक कृषि कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। यहां किसानों को बीज, उर्वरक, मृदा परीक्षण से लेकर तकनीकी परामर्श तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
विज्ञापन


एक केंद्र मुसाफिरखाना ब्लॉक स्थित कृषि विभाग की भूमि पर और दूसरा बाजारशुकुल ब्लॉक के इंदरिया गांव में बनाया जाएगा। दोनों केंद्र किसानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में काम करेंगे। केंद्रों के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से दिलाने के साथ आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि दोनों केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें